दो बंदे।।4 दिन।।। ₹5000।। हरिद्वार देहरादून मसूरी धनोल्टी ऋषिकेश
आज मैं आपको बताने वाला हूं कि किस तरह से आप मात्र ₹5000 में 2 लोग 4 दिन में हरिद्वार देहरादून मसूरी धनोल्टी ऋषिकेश इन सारे जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मात्र ₹5000 में इन चारों जगह पर आप एक एक रात बिता सकते हैं और साथ ही साथ इन सारे जगहों पर आसानी से मजे से घूम सकते हैं क्योंकि यहां पर आपको जो तरीका बताया जा रहा है उस तरीके पर चलकर मात्र ₹5000 यानी ₹2500 एक बंदे के लगेंगे और दो लोग आराम से और रॉयल्टी से इन सारे जगहों पर घूम सकते हैं ₹5000 में यहां पर जो बातें बताई गई है उसमें रहना खाना और घूमने का खर्च मिला हुआ है अगर आप इससे ज्यादा खर्चा करते हैं तो वह आपके ऊपर डिपेंड करता है तो आइए शुरू करते हैं पहला दिन पहले दिन आपको हरिद्वार पहुंचकर रेलवे स्टेशन के नजदीक घूमो बाइक एंड स्कूटर रेंटल सर्विस पर पहुंचना है यहां से आपको₹500 प्रतिदिन के हिसाब से स्कूटर किराए पर उपलब्ध हो जाता है यानी 4 दिन के ₹2000।।।।।।। पहले दिन आपको हरिद्वार साइट सीन घूमना है उससे पहले आपको स्कूटर को टैंक फुल करवा लेना है जिसका कुल खर्चा ₹300 का आता है यानी अभी तक हो गए ₹2300 गाड़ी का कोई भी अतिरिक्त खर्चा नही...