दो बंदे।।4 दिन।।। ₹5000।। हरिद्वार देहरादून मसूरी धनोल्टी ऋषिकेश

आज मैं आपको बताने वाला हूं कि किस तरह से आप मात्र ₹5000 में 2 लोग 4 दिन में हरिद्वार देहरादून मसूरी धनोल्टी ऋषिकेश इन सारे जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मात्र ₹5000 में इन चारों जगह पर आप एक एक रात बिता सकते हैं और साथ ही साथ इन सारे जगहों पर आसानी से मजे से घूम सकते हैं क्योंकि यहां पर आपको जो तरीका बताया जा रहा है उस तरीके पर चलकर मात्र ₹5000 यानी ₹2500 एक बंदे के लगेंगे और दो लोग आराम से और रॉयल्टी से इन सारे जगहों पर घूम सकते हैं ₹5000 में यहां पर जो बातें बताई गई है उसमें रहना खाना और घूमने का खर्च मिला हुआ है अगर आप इससे ज्यादा खर्चा करते हैं तो वह आपके ऊपर डिपेंड करता है तो आइए शुरू करते हैं
पहला दिन
पहले दिन आपको हरिद्वार पहुंचकर रेलवे स्टेशन के नजदीक घूमो बाइक एंड स्कूटर रेंटल सर्विस पर पहुंचना है यहां से आपको₹500 प्रतिदिन के हिसाब से स्कूटर किराए पर उपलब्ध हो जाता है यानी 4 दिन के ₹2000।।।।।।।  पहले दिन आपको हरिद्वार साइट सीन घूमना है उससे पहले आपको स्कूटर को टैंक फुल करवा लेना है जिसका कुल खर्चा ₹300 का आता है यानी अभी तक हो गए ₹2300 गाड़ी का कोई भी अतिरिक्त खर्चा नहीं है स्कूटर के साथ आपको दो हेलमेट मिलते हैं जिसका कोई अलग से खर्चा नहीं लिया जाता है पहले दिन में आपको हरिद्वार साइट सीन करना है जिसमें हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर आते हैं आप स्कूटर से ही ऊपर तक जा सकते हैं
मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर में जाने के लिए आपको केबल कार की टिकट लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपके पास अपना स्कूटर है आप स्कूटर से ही ऊपर मंदिर तक जा सकते हैं मनसा देवी चंडी देवी दर्शन करने के बाद शाम को 6:00 बजे हर की पीढ़ी के ऊपर गंगा मैया की आरती होती है जहां पर हरिद्वार आने वाले सभी श्रद्धालु गंगा मैया की आरती का दर्शन करते हैंइसके अतिरिक्त भी हरिद्वार में बहुत से स्थान हैं जो आप घूम सकते हैं जैसे सुरेश्वरी देवी नीलेश्वर महादेव बिल्केश्वर महादेव एवं विंध्यवासिनी जोकि चिल्ला रेंज में अर्थात राजाजी नेशनल पार्क के अंदर मौजूद है जंगल के बीच में बहुत शांतिप्रिय स्थान है पहले दिन में यह सारे स्थानों पर जाकर आप पहले दिन की रात्रि में ऋषिकेश पहुंच जाएं ऋषिकेश पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम ऋषिकेश में करें।। जहां पर आपको ₹500 का कमरा आराम से मिल जाता है तो अभी तक का खर्चा हो गया ₹2800 और पूरे दिन भोजन का पैसा गिनने तो होता है ₹400 तो अभी तक का खर्चा हो गया ₹3200।।।
दूसरा दिन
दूसरे दिन की सुबह आपकी ऋषिकेश में होगी सुबह जल्दी उठकर आप ऋषिकेश में घूमने निकल जाएं ऋषिकेश में सबसे पहले नीलकंठ महादेव जो की दाई तरफ के पर्वत पर स्थित भोलेनाथ का बहुत ही सुंदर मंदिर है वहां पर आप जाकर दर्शन कर सकते हैं उसके पश्चात ऋषिकेश में नीर गढ़ झरना झरना है जहां पर पर्यटक घूमने जाते हैं एवं ठंडे ठंडे पानी में नहाने का लुफ्त उठाते हैं इसके बाद लक्ष्मण झूला राम झूला एवं त्रिवेणी घाट आकर्षण का विषय है यहां भी आप घूम सकते हैं शाम को 4 बजे तक यहां पर घूमने के बाद आप देहरादून के लिए निकल जाइए शाम को वहां पर होटल में कमरा लेकर रात्रि विश्राम देहरादून में कीजिए यहां पर आपको ₹500 का होटल आराम से मिल जाता है आप ओयो पर भी सर्च कर सकते हैं दूसरे दिन होटल के खर्चे को मिलाकर अभी तक का कुल खर्चा हो गया है ₹3700 एवं पूरे दिन भोजन का खर्चा मिलाए तो हो जाते हैं ₹4100
तीसरा दिन
तीसरे दिन की सुबह आपकी देहरादून में होगी देहरादून में वैसे तो बहुत से स्थान हैं घूमने के लिए लेकिन मैं आपको यहां पर मुख्य मुख्य ही बता रहा हूं जहां पर आपको जाने में मजा भी आएगा और आपको अपने समय के अनुसार मसूरी पहुंचने के लिए सुलभता होगी तो सबसे पहले सुबह उठकर आपको पहुंचना है बुद्धा टेंपल यहां पर पौधों का बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक मंदिर है जहां पर फोटो इत्यादि खींचने के लिए आपको बहुत अच्छे-अच्छे बैकग्राउंड एवं बहुत अच्छी अच्छी जगह है मिलेगी बुद्धा टेंपल के बाद आपको पहुंचना है टपकेश्वर महादेव इस स्थान पर भोलेनाथ का बहुत ही सुंदर मंदिर है जो कि एक गुफा में स्थित है जहां पर बूंद बूंद कर पानी टपकता रहता है भोलेनाथ के शिवलिंग पर।।।। इसके पश्चात आपको पहुंचना है गुछुपानी इसे रॉबर्स केव नाम भी कहते हैं यहां पर गुफाओं के अंदर से थोड़े-थोड़े पानी में होते हुए आप एक झरने तक पहुंचते हैं जहां पर बहुत ही सुंदर जगह है फोटो खींचने के लिए।।।।  पानी की शक्ति आपको इस जगह पर आकर पता चलती है हजारों करोड़ों सालों से पानी के कारण जलधारा के कारण पहाड़ों को काटकर निकलती हुई जलधारा कितनी सुंदर लग रही है यह आपको इस स्थान पर जाकर पता चलेगा।।।
इन तीनों स्थानों पर जाने के बाद आपको मसूरी पहुंचकर नाइट से करना है तीसरे दिन की रात्रि का विश्राम आपको मसूरी में करना है।।। मसूरी में आपको ₹500 तक का अच्छा सा कमरा मिल जाएगा।।। अभी तक का खर्चा ₹4600 हो गया है एवं तीसरे दिन के भोजन को मिलाकर आपका खर्चा ₹5000 हो गया है।।।
चौथा दिन
चौथे दिन मसूरी में सुबह जल्दी उठकर मसूरी में केपटी फॉल नामक झरना है जो कि बहुत ही सुंदर
 एवं ठंडे पानी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है यहां पर जाकर आपको समय बिता सकते हैं
मसूरी में ही कंपनी गार्डन नामक स्थान है जो की अनेकानेक पुष्पों से सुसज्जित है जहां पर जाकर आपको बहुत ही सुंदरता एवं शांति का अनुभव होता है
मसूरी में ही जॉर्ज एवरेस्ट नाम का स्थान है जहां पर ट्रैकिंग करके जाया जाता है वहां जाकर आपको बेहतरीन नजारा प्राप्त होता है
पहाड़ के ऊपर खड़े होकर दुनिया आपको बहुत छोटी सी दिखाई देती है
इन स्थानों पर घूमने के बाद आपको धनोल्टी के लिए निकल जाना है धनोल्टी मसूरी से मात्र 24 किलोमीटर की दूरी पर है पहाड़ों के बीच में से स्कूटर चलाने का आनंद बहुत ही बेहतरीन होता है इसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता जब आप टेढ़े मेढ़े रास्तों पर स्कूटर चला रहे होते हैं और बादल आपका रास्ता रोकने की कोशिश करते हैं तो वह दृश्य आपको जो अनुभव करवाएगा वह अनुभव आपके जीवन का बेहतरीन अनुभव होगा आप खुशी से फूले नहीं समा आएंगे आपको ऐसा लगेगा कि जीवन में आपको सब कुछ मिल गया है क्योंकि प्रकृति के बीच रहने से प्रकृति का आशीर्वाद हमें इस कदर प्राप्त होता है कि हमें इस जीवन की सार्थकता पता चल जाती है 24 किलोमीटर के बाद धनोल्टी पहुंचने पर आपको बेहतरीन नजारों के दर्शन होंगे आपको हर जगह पर रुकने का मन करता है लेकिन समय सीमा भी है हमारे पास हर जगह रुकने का मतलब है आपको बहुत सारा समय चाहिए धनोल्टी में इको पार्क नाम का एक पार्क है जहां पर विविध प्रकार की औषधियां उगती है यहां पर मौसम 1 मिनट में बदल सकता है 1 मिनट पहले आपको धूप लग रही होगी और दूसरे ही मिनट वहां पर बादल छा कर बारिश हो सकती है बारिश के तुरंत पश्चात धूप निकल जाती है इस प्रकार मौसम की विविधताओं को देखते हुए आप सुरकंडा देवी नामक स्थान पर पहुंच सकते हैं यह पर 1 घंटे के ट्रैकिंग के बाद आप सुरकंडा देवी के मंदिर पर पहुंच जाते हैं यहां से आपको गजब के नजारो को देखने को मिलता है इसके पश्चात आप हरिद्वार के लिए रवाना हो सकते हैं हरिद्वार पहुंचने में आपको रात को 8:00 से 9:00 बजे तक का समय लग सकता है क्यों क्योंकि चौथा दिन घूमने के लिहाज से बहुत ही लंबा हो गया है पूरा मसूरी के बाद धनोल्टी और उसके पश्चात सुरकंडा देवी जी में बहुत समय लग सकता है 9:00 बजे हरिद्वार पहुंचने के बाद आप रेंटल सर्विस वालों को अपनी गाड़ी सुपुर्द कर सकते हैं और अगर आपको इससे ज्यादा किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो गाड़ी लेने वाले स्थान पर घूमो बाइक एंड स्कूटर रेंटल सर्विस पर आप उनके ऑनर से अधिक जानकारी ले सकते हैं वह आपको कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा किस प्रकार से आप घूम सकते हैं इसकी सारी जानकारी उपलब्ध करने के साथ-साथ आपको बेहतरीन जगह भी बताएंगे यहां पर आपको घूमने में मजा आएगा

Comments

  1. Very nice service..and good traveling experience with ghumo bike and scooter rental service..
    Thank you

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

किराए पर लीजिए स्कूटर या बाइक और घूमिए उत्तराखंड की वादियां।पढ़िए व वीडियो देखिए कैसे घुमाजाए??